क्या आपने कभी सोचा है कि चना जोर गरम को बनाने में कितनी मेहनत लगती है? चना तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन इस चने की खासियत है उसकी विशेष कुटाई और स्वाद. इसका स्वाद तो लाजवाब होता ही है लोकिन इसे बनाने का तरीका भी किसी कला से कम नहीं है. आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट नाश्ते के पीछे की मेहनत और क्यों ये आजकल शादियों और पार्टियों में इतना पॉपुलर हो गया है.

