झांसी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के समता हॉस्टल में सामान लेकर रूम में पहुंचे दो छात्रों को सीनियर छात्रों ने दौड़ा दौड़ाकर डंडों से पीटा और गुंडई करने वाले छात्रों ने मोबाइल, चश्मा तोड़कर सामान छीन लिया. वहां मौजूद किसी छात्र ने अपने मोबाइल में सीनियर छात्रों की गुंडागर्दी की तस्वीर कैद करके वायरल कर दी.

