Noida News: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NIA) ने अपने संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और प्रिसिजन एप्रोच पाथ इंडिकेटर (PAPI) सिस्टम का सफलतापूर्वक कैलिब्रेशन पूरा कर लिया है. यह कार्य भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के सहयोग से किया गया, जिसमें किंग एयर 360ER विमान का उपयोग हुआ.

