Jhansi Dussehra 2024: उत्तर प्रदेश के झांसी में इस बार कुछ विशेष होने जा रहा है. बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के द्वारा रावण के पुतले के साथ उसकी लंका भी जलाई जाएगी. अहंकार के प्रतीक सोने की लंका को भी जलाया जायेगा. कमेटी के द्वारा इसके लिए भव्य तैयारी की गई है.

