Tractor Rules: उप संभागीय परिवहन अधिकारी शांति भूषण पांडे ने बताया कि ट्रैक्टर चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत है. ट्रैक्टर ट्राली का इस्तेमाल करने को लेकर भी कड़े नियम हैं. ट्रैक्टर की मूल संरचना में कोई परिवर्तन नहीं हो सकता, नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ भारी भरकम जुर्माने का भी प्रावधान है.

