Jhansi Hospital Fire: यूपी में झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में लगी आग से अब तक केवल 10 बच्चों के मौत की पुष्टि हुई है. इसके बाद भी कई माता-पिता अपने-अपने बच्चों की खोज कर रहे हैं. वहीं, वहां सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड ने फटकार लगाकर परिजनों को भगा दिया.

