संगम की धरती पर 13 जनवरी से आयोजित हो रहे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक मेले महाकुंभ में गैर सनातनियों के खाने-पीने की दुकानें लगाने पर पाबंदी लगाए जाने की अखाड़ा परिषद की मांग पर घमासान मचा हुआ है. संतों का कहना है कि जब मक्का मदीना में हिंदुओं को जाने की इजाजत नहीं है तो यहां ऐसा क्यों नहीं हो सकता. सरकार पाबंदी लगाए और खाने-पीने की चीजों में थूक-पेशाब मिलाने वाले जिहादी महाकुंभ से दूर ही रहें.

