Delhi NCR AQI: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते सांसों पर संकट गहराता जा रहा है. दिल्ली की जहरीली हुई हवा के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए बेहद सख्त रुख दिखाया. इसके बाद अब दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में 12वीं तक के सारे छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू करने का आदेश दिया है.

