Shamli News: शामली जनपद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दिल्ली से आए 3 लड़कों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. ये तीनों लड़के बैंकों में जाकर ठगी की वारदात करते थे. ये लोग भोले-भाले लोगों को नोटों का बंडल दिखाकर अपना शिकार बनाते थे. पुलिस पूछताछ में उन्होंने ठगी के तरीके का खुलासा कर दिया है. पुलिस अफसरों ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा.

