Lakhimpur Dudhwa National Park: यूपी के लखीमपुर खीरी में अब पर्यटकों के लिए 19 अक्टूबर से विस्टाडोम कोच रवाना होगी. लखनऊ के यात्रियों को मैलानी से यह ट्रेन पकड़नी होगी. पर्यटक 265 रुपये में हाथी, भालू, हिरन, बाघ, बारहसिंघा और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर दुधवा नेशनल पार्क व कतर्नियाघाट के रोमांचकारी सफर का आनंद उठा सकेंगे.

