Lakhimpur News: यूपी के लखीमपुर खीरी में बारिश के बाद भी लोगों के घरों में मगरमच्छ निकल रहे हैं. ऐसे में एक वीडियो मझगईं क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव से मगरमच्छ का वायरल हो रहा है. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को शारदा नदी में छोड़ दिया.

