Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 6 से 6.5 लाख की आबादी रहती है. यहां के निवासी लंबे समय से मेट्रो की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे थे. पंचशील ग्रीन्स 2 के निवासी दीपांकर कुमार और अजनारा होम्स के निवासी रोहित कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए लंबे समय से एक अधूरा सपना था . मेट्रो मंजूरी की खबर ने हमें खुशी दी है.

