नोएडा के सबसे पुराने और बड़े पार्कों में से एक सेक्टर 62 के डी-पार्क का पुनर्विकास भी योजना के तहत है. प्राधिकरण ने इसके लिए 23.6 करोड़ आवंटित किया गया है और इसे चार थीम-आधारित क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा. इसके अलावा सेक्टर 94 में 18 करोड़ की लागत से जापानी पार्क भी बनेगा. वहीं 10 एकड़ के बायोडायवर्सिटी पार्क के भीतर 32 एकड़ में हिरण पार्क बनेगा.

