Noida Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉग घुमाने को लेकर दोनों युवतियां बुजुर्ग दंपति से भिड़ गईं और उन पर हाथ उठा दिया. गुरुवार देर शाम की इस घटना में युवतियों द्वारा बुजुर्ग दंपति को थप्पड़ मारते और धक्का देते हुए देखा गया, जिससे वहां मौजूद अन्य लोग भी स्तब्ध रह गए.
