Sugarcane Farming: किसान विजय ने बताया कि 10 बीघा में ऑर्गेनिक तरीके से गन्ना उगाते हैं और इसे खेत में ही लगे मिनी मिल में गुड़ तैयार करते हैं. गन्ने का गुड़ आसानी से मार्केट में अच्छे दाम में बिक जाता है. गुड़ का रेट 100 से लेकर 200 रूपए किलो तक मार्केट में है. किसान ने बताया कि गन्ने की खेती से सालाना करीब 8 लाख तक कमाई हो जाती है.

