Animal Husbandry Tips: पशु पालकों के लिए बेहद शानदार योजना आ चुकी है. इस योजना का लाभ उठाकर पशु मालिक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इस योजना के तहत 10 दुधारू पशुओं को पालना होता है. जिनको खरीदने के लिए 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है. वहीं इस योजना की सबसे बड़ी खासियत बीमा है, जिसमें किसी कारणवश पशु की मृत्यु भी हो जाती है, तो बीमा की पूरी धनराशि मिलेगी. जिससे पशु मालिक नया पशु खरीद सकता है. (रिपोर्टः सनन्दन उपाध्याय/बलिया)

