Water Chestnut Farming tips: सहारनपुर के बलियाखेड़ी ब्लॉक के ग्राम नंदी फिरोजपुर निवासी किसान सेठपाल सिंह उन्नत खेती के माहिर हैं. वह खेत में मात्र एक फीट पानी में सिंघाड़े को उगाने में सफलता प्राप्त कर चुके हैं. वहीं सेठपाल उन्नत खेती करने के लिए पद्मश्री सहित विभिन्न अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं. सेठपाल सिंह पिछले कई वर्षों से लगातार अपने खेत में तालाब बनाकर ऑर्गेनिक तरीके से सिंघाड़े की खेती कर रहे हैं. (रिपोर्टः अंकुर सैनी/सहारनपुर)

