Barabanki News: यूपी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत पहली महिला पुलिस ड्रोन टीम का गठन किया है. यह टीम ड्रोन संबंधी सारे ऑपरेशंस करने में ट्रेनिंग ले चुकी है. इस टीम से पुलिस को दो बड़े फायदे होने जा रहे हैं. महिलाएं जब सारे ऑपरेशंस करेंगी तो ड्रोन निगरानी में आने वाली समस्याएं खत्म हो जाएंगी और पुलिस को राहत मिलेगी. दूसरा फायदा है कि महिला पुलिस कर्मियों को नई जिम्मेदारियां मिलने से उनका मनोबल ऊंचा होगा. वे रूटीन से अलग काम करेंगी.

