Gonda News : ये कहानी है गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेठपुरवा के मजरा गोसाई पुरवा के रहने वाले त्रिजुगी नारायण की. वह 17 साल की उम्र में अचानक घर से कहीं चले गए थे. अब 68 साल की उम्र में वापस घर लौटे हैं. त्रिजुगी नारायण ने बताया कि वह रात-रातभर रोते थे. 51 साल तक वह कहां रहे, आइये जानते हैं.

