बस्ती के शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना ही शासन का उद्देश्य है. सार्थक एप के जरिए अधिकारी एक ही स्थान पर बैठकर शहर की सफाई का जायजा ले सकेंगे. नगर पालिका के सफाई कर्मी को डिजिटल हाजिरी लगानी होगी. इसके लिए सभी सफाई कर्मचारियों के आईडी और पासवर्ड बनाए जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी सफाई नायकों को दी जाएगी.

