Baghpat Famous Samosa: समोसे का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है. कई जगह शानदार समोसे मिलते हैं. लेकिन बागपत के समोसों का स्वाद बहुत अलग है. बेरोजगारी में शुरू किए इस कारोबार से एक युवक ने खास पहचान बना ली है. शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और बागपत के लोग इस समोसे को इतना पसंद करते हैं कि खाने के लिए सुबह से ही दुकान पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है.

