Bihar Police Bharti 2024:बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें कुल एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. अब सवाल यह उठता है कि लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अगला स्टेप क्या होगा? तो जान लीजिए कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को अब फिजिकल परीक्षा से गुजरना होगा. आइए जानते हैं कि इस फिजिकल परीक्षा में क्या-क्या होगा.

