सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापूरी कॉलोनी के एक घर के ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने से छत गिर गई थी. इसमें महिला व बच्चों समेत अब तक मलबे से 5 शव बाहर निकाले गए हैं. एसपी सिटी, एसडीएम सीओ और दमकल विभाग अभी भी रेस्क्यू में जुटा हुआ है. जेसीबी की मदद से लिंटर हटाने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि अंदर कोई अन्य भी फंसा हो सकता है.

