Radha Shyam Kund Mathura: द्वापर युग में कंस का अत्याचार बृजवासियों पर लगातार बरस रहा था. कंस ने भगवान श्री कृष्ण को खत्म करने के लिए कई राक्षसों को भेजा, जिन्हें कृष्ण ने समाप्त कर दिया. इसी क्रम में एक राक्षस अरिष्टासुर ने बछड़े का रूप धारण कर कृष्ण पर हमला किया और कृष्ण ने उसे मार दिया, जिससे उन्हें गौ हत्या का पाप लगा.

