UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के घर पर चोरी हो गई है. हुसैनगंज कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजभर परिवार के ड्राइवर रह चुके एक व्यक्ति को अंबेडकरनगर जिले की टांडा पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दो महीने तक मंत्री के परिवार ने वारदात को छिपाए रखा और एफआईआर नहीं कराई.

