नवंबर का महीना रबी की फसलों की बुवाई के लिए उपयुक्त माना जाता है. किसान इन दिनों गेहूं के अलावा दलहन की मुख्य फसल मटर की भी फसल उगाते हैं. किसान हरी मटर बेचकर कम दिनों में अच्छा मुनाफा पा सकते हैं, तो कई किसान मटर को पकाने के बाद तुड़ाई करते हैं. मटर की फसल में बेहद कम लागत से किसानों को अच्छा उत्पादन मिल सकता है, लेकिन जरूरी है कि किसान मटर की फसल की बुवाई के समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें.

