कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सह प्रो. डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया किमशरूम उत्पादन के लिए 20 डिग्री से लेकर 30 डिग्री टेंपरेचर होना चाहिए. ऑस्टर मशरूम को तोड़कर ताजा भी बेचा जा सकता है. ऑस्टर मशरूम पूरे तरह से जैविक है और बटन मशरूम जैविक नहीं है. मशरूम का एक बैग तैयार करने में लगभग 200 रूपए का खर्च आता है. वहीं एक बैग 1 हजार तक का मशरूम देता है.

