UP famous Dhaba: उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित शिव वैष्णवी ढाबा अपने स्वादिष्ट और किफायती भोजन के लिए बेहद प्रसिद्ध है. मात्र 40 रुपये में यहां शाही पनीर, मटर पनीर, मिक्स वेज और दाल मखनी का भरपूर स्वाद मिलता है. इस ढाबे पर सैकड़ों लोग रोजाना भोजन करते हैं और यहां का स्वाद इतना अनोखा है कि लोग दूर-दूर से यहां आकर खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा, कई लोग अपने घर पर भी यहां का भोजन ऑर्डर कर मंगवाते हैं. (रिपोर्टः आशीष / बागपत)

