बीएसएनल के यूपी ईस्ट जोन के चीफ जनरल मैनेजर एके मिश्रा ने बताया कि अकेले मेला क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड के 50 से ज्यादा टावर लगाए जाएंगे. यहां प्रमुख स्नान पर्वों पर कॉल ट्रैफिक ना हो, इसके लिए नई दिल्ली और चंडीगढ़ के सर्वर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है.सभी तैयारियां 31 अक्टूबर तक पूरी कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है.

