महाराजगंज जिले की लड़कियां अपनी कड़ी मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. जिले के एक ही कॉलेज के चार छात्राओं को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल मिलने वाला है. सोनिया शर्मा को अंग्रेजी, पारुल सिंह को शिक्षाशास्त्र, कल्पना दुबे को समाजशास्त्र और अनामिका मिश्रा को बीएड में टॉप करने करने के लिए गोल्ड मेडल मिलेगा.

