यूपी के महाराजगंज जिले में महाराजगंज महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के परिसर में इस महोत्सव का आयोजन होना है. महोत्सव को पॉलिथीन फ्री बनाने की कोशिश है, जो एक अलग और अनोखा पहल है. यह महोत्सव एक से तीन अक्टूबर तक चलेगा. इसमें बॉलीवुड ओर भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार शामिल होते हैं.

