महाराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के रामजानकी नगर के वार्ड नंबर 7 में विद्यालय के निर्माण की खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्कों का एक घड़ा निकला है. इन सिक्कों को बेहद प्राचीन बताया जा रहा है. महाराजगंज जिले में बौद्ध कालीन समय के कुछ स्तूप भी मौजूद है. इसकी वजह सही से बौद्ध कालीन समय से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है. सिक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

