Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में मूर्तिकला की परंपरा सैकड़ों वर्षों से प्रसिद्ध रही है. यहां धातुओं और मिट्टी से बनाई गई विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं न केवल स्थानीय बाजार में, बल्कि प्रदेश के दूर-दराज जिलों तक भी पहुंचती हैं. दुर्गा महोत्सव के अवसर पर इन कारीगरों ने लाखों रुपये का कारोबार किया है.
