Agriculture News: किसानों द्वारा की जा रही कुछ गलतियां उन पर ही भारी पड़ रही है. किसानों के खेतों में मिट्टी और उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की कमी हो रही है. लेकिन किसान उस पर ध्यान नहीं दे रहे. भूमि परीक्षण केंद्र के प्रभारी राजेश पाल बताते हैं कि एक स्वस्थ मिट्टी के लिए कुछ चीजें बहुत महत्वपूर्ण रहती हैं. अगर भूमि अस्वस्थ हो गई है तो उसको स्वस्थ कैसे रखें, उसकी उर्वरक क्षमता को कैसे बढ़ाएं, उसके लिए मिट्टी की फिजिकल, केमिकल और बायोलॉजी पता होना जरूरी है.

