Kaushambi News: कौशांबी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में महिला ने अपने सिपाही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि सिपाही पति कानपुर में पदस्थ हैं और अब किसी और महिला से शादी करने जा रहे हैं. महिला ने कहा कि मेरे पति ने मुझसे पहले आर्य समाज में और फिर रजिस्टर्ड शादी की, लेकिन इसके बावजूद अब वो नई शादी करने जा रहे हैं.

