Moradabad News: दिवाली से पहले मुरादाबाद को मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिल गई. पिछले चार दशकों से यहां के निर्यातकों और उद्योगपतियों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी. 21 अक्तूबर से लालकुआं से बांद्रा टर्मिनल के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी. रेलवे ने सुपरफास्ट ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया है.

