UP Weather Today: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में दाना तूफान का असर अब समाप्त हो रहा है. बुधवार (30 अक्टूबर) से आसमान भी पूरी तरह साफ रहेगा. वहीं नवम्बर महीने की शुरुआत के साथ तापमान में और गिरावट के आसार है.

