बहराइच: उत्तर प्रदेश में कई किसान एक ही खेत में दो फसलें उगाकर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं. लेकिन बहराइच के एक अनुभवी किसान ने सहफसली खेती में नई ऊंचाई छू ली है. यह किसान एक ही खेत में दो नहीं, बल्कि तीन फसलें उगाकर डबल से ज्यादा मुनाफा कमा रहा है. पिछले कई वर्षों से यह किसान सहफसली खेती का प्रयोग कर न केवल अपनी आय बढ़ा रहा है, बल्कि दूसरे किसानों को भी प्रेरित कर रहा है.

