नोएडा में गंग नहर की सफाई के चलते लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है. नोएडा वासियों को गंगाजल नहीं मिल पाएगा. बता दें कि नोएडा में 450 एमएलडी पानी की खपत है. जिसे पूरा करने के लिए 240 एमएलडी गंगाजल, नलकूप के जरिए 110 एमएलडी और रेनीवेल के जरिए 100 एमएलडी मिलाकर सप्लाई किया जाता है. अब 31 अक्टूबर के बाद ही गंगाजल मिलेगा.

