Mahakumbh 2025: यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ 2025 के लिए आजमगढ़ से 114 बसें चलाई जाएंगी. तीर्थ यात्रियों के लिए ये सभी बसें भगवा रंग में ही संचालित की जाएंगी. वहीं, यात्रियों की सुविधा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र से भी बसों का संचालन किया जाएगा.

