Centre of Excellence for Honey: सहारनपुर के कंपनी बाग में 10 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हनी का निर्माण हो रहा है. इसमें आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, शहद प्रसंस्करण इकाई आदि बनेंगी. यहां मधुमक्खी पालक शहद का प्रोसेसिंग भी करा सकेंगे. खास बात यह है कि यह उत्तर प्रदेश का एकमात्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हनी होगा. निर्माण को लेकर प्रथम किश्त की जारी जारी कर दी है.

