Noida News: यूपी के नोएडा में महिलाओं के स्वास्थ्य और मासिक चक्र से जुड़े सामाजिक मिथकों को तोड़ने के उद्देश्य से चैलेंजर्स ग्रुप ने कन्या इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में 81 फीट लंबा और 29 फीट चौड़ा सैनिटरी पैड से महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनाया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा.

