पराली किसानों के लिए बड़ी समस्या के तौर पर देखी जाने लगी है, लेकिन अब पराली किसानों के लिए समस्या नहीं बल्कि अतिरिक्त आमदनी का स्रोत बन गई है. बहुत से ऐसे कृषि यंत्र आ रहे हैं, जिनकी मदद से पराली को गट्ठर बनाकर बेचा जा सकता है. ऐसा ही एक कृषि यंत्र है रैकर, जो धान की फसल कटने के बाद पराली को लाइनों में इकट्ठा करता है.

