Gorakhpur Dussehra 2024 : यहां पहले पशुओं की बलि दी जाती थी, लेकिन अब यह प्रथा बंद कर दी गई है. इसके स्थान पर भक्त अपने शरीर से रक्त निकालकर मां दुर्गा को अर्पित करते हैं.विवाहित पुरुषों के लिए इस परंपरा में एक विशेष प्रक्रिया होती है, जिसमें नाई उनके शरीर के 9 स्थानों पर उस्तरे से छोटे-छोटे चीरे लगाता है.

