Kamalgatta cultivation: जनपद के बड़ैला में बना ताल आजमगढ़ के मुख्य तालों में से एक है. जिले के सदर तहसील क्षेत्र में स्थित यह ताल आसपास के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है. यह ताल लगभग 2222 हैक्टेयर में फैला हुआ है, जो आसपास के क्षेत्र और गांव के लोगों के लिए जल का महत्वपूर्ण स्रोत है. ऐसा कहा जाता है कि यह ताल कभी सूखता नहीं है. यह तालाब जिले में कमलगट्टे की खेती के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, इस तालाब में कमल के फूलों की भी अच्छी पैदावार होती है.

