Best Breed Buffalo: पशुपालन लोगों के लिए समृद्धि का द्वार खोलने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार बनाने में महती भूमिका निभा रहा है. पशुपालन का काम करके लोग अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं अब ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्र के लोग एवं पढ़े-लिखे युवा भी इसके जरिए अपनी तकदीर बदल रहे हैं.जिसमें वह गाय,भैंस, बकरी के साथ सूअर पालन का काम बड़े स्तर पर कर रहे हैं .भैंस पालन का काम करने वाले पशुपालकों को उन्नत नस्ल की जानकारी न होने के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. इसीलिए आज हम उन्हें भैंस की एक खास उन्नत नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसका पालन करके वह अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

