UP Famous Food Point: अगर आप भी सुलतानपुर आए हैं और कम पैसे में अच्छा नाश्ता करने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं सुलतानपुर शहर में एक ऐसी बाटी चोखा की दुकान के बारे में, जो अपने बेहतरीन स्वाद के लिए जानी जाती है. इस दुकान पर बाटी चोखा खाने वाले दूर-दूर से लोग आते हैं. अगर आप भी यहां के बाटी चोखा का साथ चखना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा समय लेकर आना होगा. क्योंकि इस दुकान पर लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है. (रिपोर्टः विशाल तिवारी/ सुल्तानपुर)

