सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही हैं. इसी क्रम में बागपत के खेकड़ा तहसील में स्थित हाईटेक नर्सरी में किसानों के लिए हरी मिर्च और शिमला मिर्च की पौध तैयार की गई है, जिससे किसान इसकी रोपाई कर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे. किसानों के लिए हरी मिर्च का पौधा ₹1 और शिमला मिर्च का पौधा ₹2 में दिया जा रहा है. यह और हाईटेक तरीके से तैयार की जाती है, जिससे इसकी गुणवत्ता और निकासी अच्छी होती है.

