Saharanpur News: जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि हमारे जो किसान थे वह परंपरागत तरीके से खेती किया करते थे लेकिन उससे उनका उत्पादन अच्छा नहीं हो पाता था. जिसको देखते हुए सरकार के द्वारा ओसी पौध तैयार करने के लिए इजरायली टेक्निक के आधार पर हाईटेक नर्सरी पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में विकसित की जा रही है.

