Hapur snake bite Mysterious Case : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सदरपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से सांप का खौफ बना हुआ है. पिछले एक सप्ताह में सांप ने छह लोगों को डसा है जिनमें तीन की मौत हो चुकी है. वन विभाग और मेरठ से सपेरे की टीम गांव में डेरा डाले हुए है. कई लोग तो इतने खौफजदा हैं कि पूरे परिवार को रिश्तेदार के यहां भेज दिया है. सांप के खौफ के चलते गांव के लोग इकट्ठे होकर रतजगा कर रहे हैं.

